PM Matru Vandana Yojana 2024: पहली बार मां बनने जा रही है, क्या पता है आपको इस योजना के बारे में? रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेंगे ₹11,000
![PM Matru Vandana Yojana 2024: पहली बार मां बनने जा रही है, क्या पता है आपको इस योजना के बारे में? रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेंगे ₹11,000](https://fistsight.com/wp-content/uploads/2024/06/3eac2b2c-7604-4ac6-8b5b-7838a32b645d_11zon-1.webp)
PM Matru Vandana Yojana 2024: जैसा कि हम जानते हैं भारत में महिलाओं की स्थिति कई जगहों पर बहुत अच्छी नहीं है इसी कारण भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती हैं।
और इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है, जिसके तहत सरकार देश की कमजोर वर्ग की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे कि वह अपने और अपने शिशु का सही ध्यान रख पाए।
और आजके अपने इस आर्टिकल में हम आपको इसी योजना की विस्तृत जानकारी देनेवाल है तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलते हैं और आप इसमें कैसे आवेदन कर सकते हैं-
PM Matru Vandana Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजन |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
शुरूकी गई | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा |
उद्देश्य | गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देना |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
आर्थिक लाभ | ₹11000 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों |
आधिकारिक वेबसाइट | pmmvy.wcd.gov.in |
PM Matru Vandana Yojana का उद्देश्य क्या है?
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है जिसकी तरह सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे कि वह अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर सकें।
इसके साथ यह योजना महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करती है जिससे की मां और बच्चे दोनों को फायदा होताहै और साथ में मां और बच्चे दोनों को बेहतर पोषण प्राप्त होता है।
PM Matru Vandana Yojana 2024 की पात्रता क्या है?
- आवेदकको भारतीय नागरिक होना चाहिए,
- महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- इस योजना में केवल गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना के तहत गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- महिला का आधारकार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- खाता नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
चलिए अब आपको बताते हैं कि आप इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं तो इसके लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाएं जिससे आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे जो इस प्रकार है-
- सर्वप्रथम आप योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं,
- अब आपके यहां पर Citizen login के ऑप्शन पर क्लिक करना है,
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर एवं ओटीपी दर्ज करें,।
- अब आपको Data Entry के ऑप्शन पर क्लिक करना है,
- इसके बाद Beneficiary Registration ऑप्शन पर क्लिक करें,
- अब आपके सामने एक आवेदन पत्र ओपन होगा, इसमें सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज कर,
- जानकारियां दर्ज करने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें,
- सभी जानकारियां देने के बाद नीचे सबमिट बटन परक्लिक करें,
- इस प्रकार आपका आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा,
- अब आप भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन की एक फोटो कॉपी निकाल कर अपने पास रख ले।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है तो इसके लिए आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है जिसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाना है –
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं,
- यहां से आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना है,
- आवेदन फार्म प्राप्त करनेके बाद इसमें पूछी गईसभी जानकारी दर्ज करें,
- आप अपने आवेदन पत्र केसाथ मांगे गए दस्तावेज संलग्न करें,
- इसकेबाद अपने आवेदन पत्र को वहीं जमा कर दें जहां से आपने उसेप्राप्त किया था,
- आवेदन पत्र जमा करते समय आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित अपने पास रख ले
यह भी पढ़ें:- PM Surya Ghar Muft Bijali Yojana 2024: चाहिए ₹78000 की सब्सिडी और 300 यूनिट फ्री बिजली, तो जल्दी से करें इसके तहत आवेदन
PM Matru Vandana Yojana 2024 के लाभ
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
- पूरे देश की गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- इस योजना के तहत अलग-अलग किस्तों में ₹11000की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना से कमजोर वर्ग की महिलाएं भी अपने नवजात शिशुओं का सही पालन पोषण कर सकती हैं।
- इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से लेकर प्रसव एवं उसके बाद की दवाओं तथा जांच की सुविधा निशुल्क दी जाती है।
- इस योजना से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं एवं उनके बच्चों दोनों का भविष्य उज्जवल होता है।
- इस योजना से लाभार्थी महिलाएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बना सकेंगी।
मेरा नाम प्रशांत हैं, मैं fistsight.com वेबसाइट के लिए Content Writing का काम करता हूँ. मैं इस वेबसाइट के जरिए ऑटो मोबाइल और टेक्नोलॉजी से संंबंधित जानकारी शेयर करता हूँ। और मेरी Official वेबसाइट fistsight.in हैं।